कैसे होगा भारत मे कैश लेस लेन-देन ?
• भारत एक विकासशील देश है ।
• भारत में शिक्षित समाज का स्तर 61% है ।
• इंटरनेट जैसी सुविधाएं तो राम भरोसे चलने वाली हैं ।
• बीस करोड़ की जनसंख्या हर रात भूखी सोती है ।
• जिनके पास रहने के लिए छत नहीं है उनका क्या ।
• शिक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान तक नहीं देता ।
अब बात करते हैं भारत की दशा पर ~
भारत के मजदूरों की हालत को देखकर क्या लगता है कि ये बिना कैश के काम कर पाएंगे ? जो दिहाड़ी पाकर शाम को खर्च कर देते हैं और सुबह उठकर फिर से काम पर निकलते हैं ताकि शाम का खाना वो फिर खा सकें । क्या बिना कैश लिए ये संभव होगा ।
अभी कुछ दिन पहले क्वाॅलकाॅम की रिपोर्ट मे कहा गया है कि भारत मे इस्तेमाल की जाने वाली सभी ऑनलाइन पेमेंट की साइट्स अनसेफ हैं तो कौन चाहेगा कि वो अपने अकाउंट का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट के लिए करेगा ।
____________________________________________
~
www.facebook.com/anujkumar472
Whatsapp - 9198370584
No comments:
Post a Comment