Sunday, 18 December 2016

विमुद्रीकरण - साहसिक फैसला या छल

                             काले धन पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार ने विमुद्रीकरण ( Demonetization ) का रास्ता अपनाया जिसके तहत भारत में 1000₹ और 500₹ की नोट पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी गयी । इस तरह से अचानक लिए गये इस साहसिक फैसले पर मै मोदी सरकार का हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ लेकिन बात तो उस जगह पर बिगड़ जाती है जब 17 दिसम्बर 2016 को इस बात का ऐलान किया गया कि जितने भी राजनीतिक पार्टी से सम्बन्धित लोग हैं उनसे किसी भी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं की जाएगी ।
                            मेरा मानना है कि कालाधन रखने वाला कोई आम आदमी तो है नहीं जो घण्टों कतारों मे खड़ा रहकर 2000 रू निकालकर ला रहा है और ऊपर से जो राजनीतिज्ञ हैं उनसे कोई पूछताछ नहीं होगी । ये किस तरह से काले धन पर रोक लगाने का काम कर रही है मोदी सरकार ? मेरी समझ मे तो बिल्कुल नहीं आ रहा है ।

" लोग यहाँ मर रहे हैं कतारों में
मोदी खोए हैं किन विचारों में "

~ फिलहाल फैसला तो साहसिक था लेकिन पता नहीं था कि रंग बदलने में इतनी जल्दी हो जाएगी ~
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
-
www.facebook.com/anujkumar472

www.twitter.com/anujkumar472

Whatsapp - 9198370584

ऑनलाइन या कैशलेस पेमेंट कैसे संभव

कैसे होगा भारत मे कैश लेस लेन-देन ?

• भारत एक विकासशील देश है ।
• भारत में शिक्षित समाज का स्तर 61% है ।
• इंटरनेट जैसी सुविधाएं तो राम भरोसे चलने वाली हैं ।
• बीस करोड़ की जनसंख्या हर रात भूखी सोती है ।
• जिनके पास रहने के लिए छत नहीं है उनका क्या ।
• शिक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान तक नहीं देता ।

अब बात करते हैं भारत की दशा पर ~

भारत के मजदूरों की हालत को देखकर क्या लगता है कि ये बिना कैश के काम कर पाएंगे ? जो दिहाड़ी पाकर शाम को खर्च कर देते हैं और सुबह उठकर फिर से काम पर निकलते हैं ताकि शाम का खाना वो फिर खा सकें । क्या बिना कैश लिए ये संभव होगा ।

अभी कुछ दिन पहले क्वाॅलकाॅम की रिपोर्ट मे कहा गया है कि भारत मे इस्तेमाल की जाने वाली सभी ऑनलाइन पेमेंट की साइट्स अनसेफ हैं तो कौन चाहेगा कि वो अपने अकाउंट का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट के लिए करेगा ।
____________________________________________
~
www.facebook.com/anujkumar472

www.twitter.com/anujkumar472

Whatsapp - 9198370584

Tuesday, 11 October 2016

वर्तमान भारत की भविष्य यात्रा

आज मै आप सब को इस बात से अवगत कराना चाहूँगा कि वर्तमान समय में जो हमारे देश मे घटित हो रहा है उसके भविष्य में क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं ।

१- सितंबर माह सन् 2016 में भारत के उरी में हुए आतंकवादी हमले में हमारे देश के कुल 19 जवान शहीद हो गये । इस आतंकी घटना से सम्पूर्ण भारत देश आहत था और शहीदों के परिवार लगातार पाकिस्तान से बदला लेने की गुहार लगा रहे थे ।

२- लगभग एक सप्ताह के बाद भारतीय सेना ने " पाक अधिकृत कश्मीर " मे एक सर्जिकल स्ट्राइक की जिससे पाकिस्तान की बेचैनी बढने लगी और भारतीयों के मन में ये उम्मीद भी जाग्रत हुयी कि हम भी बदला ले सकने में सक्षम हैं ।

३- सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कई नेताओं और अभिनेताओं ने अपने बयान भी दिए, कोई सकारात्मक बयान दे रहा था तो कोई नकारात्मक...
लेकिन जो नकारात्मक बयानबाजी कर रहा था उसके अनुसार भारतीय सेना की तरफ से कोई सर्जिकल स्ट्राइक हुयी ही नहीं थी ।

४- कुछ लोग लगातार कह रहे थे कि देश में अगर सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कोई चीज हुयी है तो वो उसका प्रूफ हमें दिखाइए।
इस विषय पर मेरा मानना ये है कि " ऐसी नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों को अधिकार विहीन करके इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए ।

५- यदि वो लोग भारतीय सेना का मनोबल बढाने की औकात नहीं रखते हैं तो उन्हें भारतीय सेना के बारे में कुछ भी बोलने का हक नहीं बनता फिर चाहे वो देश के कितने ही बड़े नेता या राजनेता क्यों न हों ।

६- कुछ लोगों के बयान भी मै आपको दिखाना चाहता हूँ जिन्होंने भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों के विषय मे अपने बयान दिए । आप समझ जाएंगे कि कौन देश के साथ है और कौन देशविरोधी सोच रखता है --
* वो एक कलाकार हैं आतंकवादी नहीं ~ सलमान खान

* पाकिस्तानी कलाकार बाद में पहले मेरा देश ~ नाना पाटेकर

* मैने फोर्स नहीं किया था कि सेना में जाए ~ ओम पुरी

हम आपको बता दें कि ओम पुरी ने जो बयान दिया उससे मै ही नही बल्कि पूरा देश भी आहत हुआ होगा ।

७- यदि सेना के जवान इन नकारात्मक बयानों के चलते कहीं सेना से चले गये या बार्डर छोड़कर चले जाएं और ये कहें कि " हमारी किसी को चिंता ही नहीं है तो हम क्यों अपनी जान जोखिम में डालकर सीमा की सुरक्षा करे " और यदि ऐसा हुआ तब कौन ऐसा नेता होगा जो कहेगा सेना का महत्व नहीं ।

८- कश्मीर में पत्थरबाज और देशविरोधी नारे लगाने वालों की कमी नहीं है । जे एन यू में भी देशविरोधी नारे लगाए जा चुके हैं । यदि देश के लोग की देशविरोधी बातें करके सेना का मनोबल गिराएंगे तो देशहित की सोचने वाला कोई जवान बाॅर्डर पर नहीं अपने घर में होगा और देश मे रहने वाले लोग जो सुबह उठकर दहो जलेबी का नाश्ता करते हैं उन्हें सिर्फ गोलियाँ ही मिलेंगी ।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
वर्तमान भारत की भविष्य यात्रा का अगला भाग जल्दी ही आपके सामने प्रस्तुत करूँगा ।
जय हिन्द...
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
www.facebook.com/anujkumar472
www.twitter.com/anujkumar472
Whatsapp - 8546065853

Friday, 13 May 2016

प्यार - एक धोखा

                             सागर से भी गहरी होती है ये मोहब्बत इसकी गहराई मे जाकर बाहर नहीं निकल सकते डूबकर रह जाओगे पर निकलने की गुंजाइश बिल्कुल नहीं । जिस तरह से समंदर के भीतर अंधेरा होता है मोहब्बत भी उसी गहराई में पैदा हुए अंधेरे की तरह है अगर इसमें पड़ गये तो आपकी जिंदगी भी अंधेरे मे चली जाएगी ।

" मोहब्बत में यारों सबक एक रोज सीखोगे
नफरत करोगे जब खिलता गुलाब देखोगे "
                                           ~ अनुज सीतापुरी

              मैने भी मोहब्बत की थी पर अंजाम-ए-इश्क से मुख़ातिब न थे बस जहाँ इसने लाकर छोड़ा ... मै खुद ही समझ गया....
कि...

" दिल्लगी के खेल में न जाने कैसी चालें हैं
कोई हारकर जीता तो कोई जीतकर हारा "
                                         ~ अनुज सीतापुरी


-------------------------------
www.facebook.com/anujkumar472
www.twitter.com/anujkumar472
Whatsapp - 8546065853